Dhoni Ki biography / महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की जीवनी/धोनी का पहला मैच/
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की जीवनी:
पूरा नाम: महेंद्र सिंह धोनी ।
जन्म: 7 जुलाई 1981।
जन्मस्थान: रांची, झारखंड (तत्कालीन बिहार), भारत ।
उपनाम: माही, कैप्टन कूल, थाला ।
पेशा: पूर्व भारतीय क्रिकेटर, विकेटकीपर-बल्लेबाज ।
बल्लेबाजी शैली: दाएं हाथ के बल्लेबाज ।
विकेटकीपिंग: हां ।
अंतरराष्ट्रीय करियर: 2004 - 2020 ।
प्रारंभिक जीवन और क्रिकेट करियर:-
महेंद्र सिंह धोनी का जन्म रांची, झारखंड में हुआ था। उनके पिता का नाम पान सिंह और माता के नाम देवकी देवी हैं। धोनी का झुकाव शुरू से ही खेलों की ओर था और उन्होंने बैडमिंटन और फुटबॉल भी खेला। वे अपनी स्कूल की फुटबॉल टीम के गोलकीपर थे, लेकिन बाद में क्रिकेट में रुचि लेने के बाद उन्होंने विकेटकीपिंग शुरू की।
उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें रेलवे में टीटीई (ट्रेन टिकट एग्जामिनर) की नौकरी मिल गई, लेकिन उनका सपना भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना था। 2004 में, उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला वनडे इंटरनेशनल मैच खेला।
अंतरराष्ट्रीय करियर :
2004 - भारतीय टीम में शामिल हुआ है।
धोनी ने 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला खेलने का मौका मिया। हालांकि उनका डेब्यू मैच खास नहीं रहा, लेकिन जल्द ही उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 148 रनों की पारी खेलकर अपनी पहचान बनाई।
2007 - टी20 वर्ल्ड कप जीत:
साल 2007 में, धोनी को भारतीय टीम का टी20 कप्तान बनाया गया था और उनकी कप्तानी में भारत ने पहला टी20 वर्ल्ड कप जीत हासिल किया। यह उनकी कप्तानी का शानदार आगाज था।
2011 - वनडे वर्ल्ड कप जीत :
भारत और श्रीलंका के बीच 2 अप्रैल 2011 को फाइनल मैच हुआ।धोनी के नेतृत्व में भारत का क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को फाइनल में हराकर 28 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप जीता। उन्होंने फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 91 रन बनाए और विजयी छक्का लगाकर भारत को चैंपियन बनाया था।
2013 - चैंपियंस ट्रॉफी जीत :
धोनी की कप्तानी में भारत ने 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती। इस जीत के साथ वे तीनों आईसीसी ट्रॉफी (टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी) जीतने वाले पहले कप्तान बने।
2020 - अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास :
15 अगस्त 2020 को धोनी ने इंस्टाग्राम के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। हालांकि वे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते रहे। आशा करता हु २०२५ के ipl में फिर से खेलते नज़र आए।
आईपीएल करियर :
धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में CSK ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल खिताब जीते हैं।
धोनी का पहला मैच :
महेंद्र सिंह धोनी ने अपना पहला वनडे मैच 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ चट्टोग्राम में खेला था। इस मैच में धोनी बिना कोई रन बनाए 0 (डक) पर आउट हो गए थे। उन्हें रन आउट किया गया था।
धोनी का वनडे (ODI) में सर्वश्रेष्ठ स्कोर:
महेंद्र सिंह धोनी का वनडे (ODI) क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन नॉट आउट* है।
उन्होंने यह पारी 31 अक्टूबर 2005 को श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में खेली थी। इस मैच में उन्होंने 145 गेंदों में 15 चौके और 10 छक्कों की मदद से 183 रन बनाए थे। यह पारी आज भी वनडे क्रिकेट की सबसे बेहतरीन पारियों में गिनी जाती है।
कुल अंतरराष्ट्रीय मैच:
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 538 मैच खेले हैं।
फॉर्मेट के अनुसार धोनी के खेले गए मैच:
वनडे क्रिकेट (ODI) – 350 मैच
टेस्ट (Test) क्रिकेट – 90 मैच
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट (T20I) – 98 मैच
व्यक्तिगत जीवन :
धोनी ने 4 जुलाई 2010 को साक्षी सिंह रावत से शादी की। उनकी एक बेटी है, नाम जीवा धोनी है।
सम्मान और उपलब्धियां :
राजीव गांधी खेल रत्न (2007)।
पद्म श्री (2009)।
पद्म भूषण (2018)।
आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर (2008, 2009) का सम्मान मिला है। उसे के इलावा उन्हें बहुत सारे ट्रॉफी भी मिला है।
संपत्ति और कार कलेक्शन:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी की आनुमानिक कुल संपत्ति 1040 करोड़ रुपये आंकी गई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी, धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हैं, जहां उन्हें प्रति सीजन 12 करोड़ ओर 2025 सीज़न केलिए 4 करोड़ रुपये में खरीदा गया।
उसके इलावा धोनी की आय का एक महत्वपूर्ण हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है। वह 30 से अधिक ब्रांड् का प्रमोशन करते हैं, जिससे उनकी वार्षिक आय लगभग 50 करोड़ रुपये होती है।
इसके अलावा, धोनी ने विभिन्न व्यवसायों में निवेश करती रहते है। वह इंडियन सुपर लीग की फुटबॉल टीम चेन्नईयिन एफसी के सह-मालिक हैं और उन्होंने कई अन्य कंपनियों में भी निवेश करती रहती है।
कार कलेक्शन :
धोनी को कारों और बाइकों का भी बहुत शौक है। उनके पास 100 से अधिक बाइक और कई महंगी कारें हैं, जिनमें हमर H2, ऑडी Q7, लैंड रोवर, फरारी 599 GTO, निसान जोंगा, मर्सिडीज बेंज GLE, और रोल्स रॉयस शामिल हैं।
धोनी की संपत्ति और आय के ये आंकड़े समय-समय पर बदल सकते हैं, क्योंकि उनकी व्यावसायिक गतिविधियाँ और निवेश लगातार विकसित हो रहे हैं।
धोनी की पहचान:
धोनी को उनकी कूल कप्तानी और बेहतरीन फिनिशिंग के लिए जाना जाता है। वे दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं। उनका नाम क्रिकेट इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।
निष्कर्ष ,
FAQ,
महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि क्रिकेट प्रे
मियों के लिए एक प्रेरणा हैं। उनकी कहानी संघर्ष, मेहनत और सफलता का बेहतरीन उदाहरण है।
Post a Comment